फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार तीन प्रकार के होंगे संवेदनशील मतदान केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
इस बार तीन प्रकार के होंगे संवेदनशील मतदान केंद्र
विज्ञापन

बस्ती। नगर निकाय के चुनाव में इस बार तीन प्रकार के संवेदनशील मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। बूथों को संवेदनशील, अतिसंवेदनशील व अतिसंवेदनशील प्लस चिह्नित किया जाएगा। अतिसंवेदनशील प्लस मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के सख्त इंतजाम होंगे। चुनाव के मद्देनजर निर्वाचन आयोग ने मतदान केंद्र के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी से रिपोर्ट मांगी है
जिले में नौ नगर पंचायत और एक नगर पालिका है, जहां कुल 140 मतदान केंद्र बनाए गए है। उसमें नगर पालिका में 22, नगर पंचायत बनकटी में 15, नगर पंचायत नगर में 15, नगर पंचायत गनेशपुर में नौ, नगर पंचायत गायघाट में सात, नगर पंचायत मुंडेरवा में सात, नगर पंचायत बभनान में 12, नगर पंचायत हरैया में 14, नगर पंचायत कप्तानगंज में 15, नगर पंचायत रूधौली में 11 और नगर पंचायत भानपुर में 13 मतदान केंद्र हैं।
विज्ञापन

आयोग ने निष्पक्ष शांतिपूर्ण चुनाव के लिए गड़बड़ी की आशंका वाले मतदान केंद्रों के तीन प्रकार के संवेदनशील श्रेणी में चयनित करने का आदेश दिया है। आदेश के अनुसार, कम गड़बड़ी वाले केंद्रों को संवेदनशील ज्यादा गड़बड़ी की संभावना वाले मतदान केंद्रों को अतिसंवेदनशील और ज्यादा खतरे वाले केंद्रों को अतिसंवेदनशील प्लस के रूप में चयनित करने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन

आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन ने संवेदनशील मतदान केंद्रों को चिह्नित करने के लिए संबंधित एसडीएम के नेतृत्व में अधिकारियों के पांच सदस्यीय टीम गठित कर दी है। टीम में एसडीएम के साथ पुलिस के अधिकारियों को भी शामिल किया गया है। टीम के अधिकारियों को हर नगर निकाय के मतदान केंद्र की जांच करके विभिन्न श्रेणियों में चयनित करने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम ने 20 नवंबर तक संवेदनशील केंद्रों की सूची मांगी है। एसडीएम सुभाष सिंह ने बताया कि संबंधित उप जिलाधिकारी से टीम के साथ मतदान केंद्रों को जांच करके रिपोर्ट देने के लिए कहा गया। रिपोर्ट मिलने के बाद निर्वाचन आयोग को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें