बस्ती। परशुरामपुर पुलिस ने सात माह पहले 18 जून 2023 को लापता हुए किशोर को रविवार को नया घाट अयोध्या से खोज लिया गया। किशोर को उनके माता-पिता को सुपुर्द कर दिया गया है।
थाना क्षेत्र के संजय चौहान पुत्र सल्लू चौहान निवासी ग्राम बस्थनवा ने तहरीर देकर कहा था कि उनका भाई दिन में 18 जून को दोपहर दो बजे बिना किसी को कुछ बताए कहीं चला गया है। इस सूचना के बाद पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया। कई दिन तक पुलिस किशोर की तलाश करती रही, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। इसी बीच रविवार की सुबह मुखबिर ने सूचना दी कि जिस किशोर की तलाश पुलिस कर रही है, वह नया घाट अयोध्या में है। पुलिस तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंच गई। संवाद