फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ग्रीन एनर्जी से रोशन होगा कप्तानगंज नगर पंचायत

Mon, 08 Jan 2024 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज (बस्ती)। कप्तानगंज नगर पंचायत में जल्द ही सोलर प्लांट द्वारा 24 घंट बिजली की आपूर्ति होगी।इसके लिये दिन रात काम हो रहा है।जनवरी माह में उपभोक्ताओं को सोलर सिस्टम से बिजली मिलना शुरू हो जायेगा।इससे उपभोक्ताओं को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

कप्तानगंज नगर पंचायत के गौरा गाँव में हस्क पावर सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड द्वारा मिनी ग्रिड सोलर पावर प्लांट द्वारा 200 एयर जमीन पर लगाया गया है सौर ऊर्जा प्लांट को विकसित किया जा रहा है।प्लांट से प्रतिदिन 50 किलोवाट बिजली का उत्पादन होगा।इसके लिए तीन सोलर पैनल लगा है।प्रत्येक सोलर पैनल 426 वाट का है।सिस्टम रूम में 22 वोल्ट की 120 बैटरी लगी है।सिस्टम रूम के मेन इनकमिंग तक सप्लाई शुरू हो गई है।नगर पंचायत में बिजली आपूर्ति के लिए 90 पोल लगने की योजना है।अब तक 38 पोल लग चुके है। जल्द ही पोल लगाने का कार्य पूरा हो जाएगा।
साइड इंजीनियर अभिषेक कुमार राय ने बताया अभी 50 किलोवाट से शुरुआत होगा आवश्यकता बढ़ने पर प्लेट बढ़या जाएगा। पावर प्लांट से बिजली कटौती नही होगी लगातार सप्लाई मिलेगी इसके लिये हर कनेक्शन के साथ डिजिटल मीटर लगेगा और सबको रिचार्ज कराना होगा।
विज्ञापन

मोबाइल एप के द्वारा उपभोक्ताओं को पता चलेगा बिजली खर्च की जानकारी। कप्तानगंज नगर पंचायत के गौरा गांव में लगे मिनी ग्रिड सोलर पावर प्लांट द्वारा कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को मोबाइल के ऐप द्वारा अपने बिजली खर्च और रिचार्ज की जानकारी मिलेगी। उपभोक्ताओं को मोबाइल की तरह ही रिचार्ज करना होगा। यदि कोई उपभोक्ता रिचार्ज नहीं कराएगा तो उसका कनेक्शन कट जाएगा। प्लांट की देखरेख करने वाले राजीव कुमार ने बताया कि हर उपभोक्ताओं को रिचार्ज कराना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें