पंचायत भवनों व बंद मकानों को बनाते थे निशान
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती/कलवारी। पुलिस ने पंचायत भवनों व बंद मकानों को निशाना बनाने वाले दो चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चार बाइक, आठ इन्वर्टर बैटरी, दो इन्वर्टर चार्जर व दो सोलर लाइट बरामद हुआ है। यह खुलासा एएसपी ओपी सिंह ने प्रेसवार्ता में शनिवार को क।
उन्होंने बताया कि कलवारी क्षेत्र में हुई चोरियों का अनावरण करने के लिए थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह व स्वॉट टीम को लगाया गया था। शनिवार की सुबह सूचना मिली कि दो लोग एक पल्सर बाइक से इन्वर्टर बैटरी लेकर मुस्तफाबाद गांव से निकल रहे हैं। सूचना के आधार पर दोनों टीमें उक्त स्थान पर पहुंचकर लुंबिनी-दुद्धी मार्ग से मुस्तफाबाद जाने वाले मोड़ से दोनों को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में एक आरोपी ने अपना नाम अभिषेक निगम निवासी तिसाह थाना कलवारी और दूसरे ने ताहिर निवासी कम्हरिया थाना कलवारी बताया। अभिषेक निगम के घर से तीन बाइक, आठ इन्वर्टर बैटरी, दो इन्वर्टर चार्जर और दो सोलर लाइट बरामद हुई। अभिषेक के पास से 13 हजार रुपये नकद और ताहिर के पास से 11 हजार रुपये नकद व मोबाइल मिला। एएसपी ने बताया कि दोनों पंचायत भवनों व बंद मकानों को निशाना बनाते थे।
...
विभिन्न थानों में दर्जन हैं दर्जनभर मुकदमे
एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि अभिषेक पर जिले के विभिन्न थानों में 17 और ताहिर पर 12 मुकदमे दर्ज हैं। बताया कि जुलाई माह में पंचायत भवन बेनीपुर, वैष्णोपुर, सोनबरसा, मुस्तफाबाद और ताहिरपुर में एक बंद मकान में चोरी किया था। दोनों ने बताया कि प्लैटिना बाइक कुसौरा बाजार, पल्सर बाइक थाना कप्तानगंज, एक बाइक आजमगढ़ से चुराया है। जबकि एक बाइक बिना नंबर की है। जिसके बारे में जानकारी की जा रही है।