फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दो मामलों में गुमशुदगी का केस दर्ज

Sat, 27 Jul 2024 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार। नगर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में गुमशुदगी का केस दर्ज किया है। नगर बाजार निवासी पारस नाथ सोनी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका 27 वर्षीय साला गौरीशंकर निवासी मुंडेरवा थाना मुंडेरवा उनके पास रहता था। 21 जुलाई को वह बिना कुछ बताए कहीं चला गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। दूसरी ओर नगर बाजार निवासी जितेंद्र कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पत्नी प्रतिभा 17 मई को घर से अचानक कहीं चली गईं। काफी तलाश करने के बाद उसका पता नहीं चला। दोनों मामलों में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन में जुट गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें