किशोरी के पिता ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में लिखा है कि वह गांव के दूसरे पुरवे पर गुमटी में नाई का कार्य करता है। उसकी 15 वर्षीय पुत्री दिन घर से खाना पहुंचाने जाती है। शनिवार को करीब चार बजे वह जब खाना देने जा रही थी। तभी गांव का ही रहने वाला विजय निषाद रास्ते में घात लगाए बैठा था। सिवान में बने आरोपी के घर के सामने पहुंचने पर उसने साइकिल पकड़ कर गिरा दिया।
पीड़िता का मुंह दबाकर अपने घर के अंदर ले गया और जबरन दुष्कर्म किया। देर होने पर जब उसके भाई ने पिता को फोन कर बहन के घर न लौटने की जानकारी दी तो सभी लोग खोजबीन करने लगे। पीड़िता की साइकिल आरोपी के घर के पास देखकर परिवार के लोग वहां पहुंचे तो आरोपी मौके से भाग निकला। पीड़िता ने रोते हुए आपबीती बताई। इसके बाद 112 और 1076 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। बाद में किशोरी के पिता ने थाने जाकर आरोपी के विरुद्ध तहरीर दी।