फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: घर में घुस कर महिला के गले से चेन छीन ले गए बदमाश

Thu, 22 Feb 2024 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
किराए पर कमरे के बारे में पूछा और घटना को अंजाम देकर भाग गए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बड़ेबन स्थित एक घर में घुसकर बदमाश ने झाड़ू लगा रही महिला के गले से चेन छीनकर फरार हो गए। घटना महिला के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। घर में घुसकर चेन स्नैचिंग की घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, घटना शहर के बड़ेबन स्थित अशोक नगर की है। महिला बिंदु त्रिपाठी बुधवार को घर में झाड़ू लगा रहीं थीं। बच्चे घर के अन्य कार्य में व्यस्त थे। इसी बीच सुबह करीब 11:30 बजे बाइक सवार दो युवक पहुंचे। एक बाइक पर बैठा रहा तो दूसरा बाइक से उतर कर उनके गेट पर पहुंचा और किराए पर कमरे की बात पूछा। वह कुछ समझ पातीं तब तब उनके गले से चेन खींचकर युवक बाइक पर सवार होकर फरार हो गया। यह बात उन्होंने पति दिनेश कुमार त्रिपाठी से बताई तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी में घटना को देखकर फुटेज साथ ले गई। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों का सुराग लगाया जा रहा है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें