बनकटी। नगर पंचायत के देईसाड़ बानपुर मार्ग के नाले की पुलिया पर कचड़े के ढेर में मंगलवार को शरारती तत्वों ने आग लगा दी। जिससे आस पास लोग सहम गए। नगर पंचायत के टैंकर व दमकल की गाड़ियों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया।
मंगलवार की दोपहर में नगर पंचायत के लक्ष्मीबाई नगर वार्ड के देईसाड़ बानपुर मार्ग पर स्थित नाले के बगल में कचड़े के ढेर में शरारती तत्वों ने आग लगा दी गई। देखते ही देखते तेज हवा के चलते आग ने विकराल रूप ले लिया और धुआं उठता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने नगर पंचायत प्रशासन को सूचना दी। इसके बाद कर्मचारी टैंकर लेकर पहुंच गए। कुछ ही देर में दमकल की गाड़ियां पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।