फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मनबढ़ों ने घर में लगा दी आग, तीन को मारपीट कर किया घायल

विज्ञापन
रसोइया गांव में मनबढ़ो में घर में लगा दी आग-संवाद
विज्ञापन
कप्तानगंज। थाना क्षेत्र के रसोइया गांव में शनिवार की रात मनबढ़ों ने एक परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। इसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके साथ ही मनबढ़ों ने मकान में आग लगा दी। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज करते हुए घायलों को मेडिकल भेजा है।
विज्ञापन

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मानपुर गांव के रहने वाले हफिर्जुनिशा पत्नी मुंशी रजा रसोईया गांव में टिनशेड के मकान में रहते हैं। आरोप है कि शनिवार की रात 11:30 बजे पड़ोस के रहने वाले ध्रुव, योगेंद्र, भोला सहित आधा दर्जन लोग आए। सो रहे परिवार के ऊपर लाठी-डंडाें से हमला कर हफिरर्जुनिशा, साकिर अली और रुबिया को घायल कर दिया। इसके बाद मनबढ़ों ने टीनशेड के मकान में आग लगा दी। शोर करने पर सभी लोग भाग निकले। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया। पीड़ित परिवार ने मामले की लिखित तहरीर कप्तानगंज थाने पर दी। पुलिस ने मामले में तीनों पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए विवेचना शुरू कर दी है। कप्तानगंज के प्रभारी एसओ कमलेश गौड़ ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें