फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: महूघाट में बदमाशों ने युवक पर की ताबड़तोड़ फायरिंग

Sun, 16 Nov 2025 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
मौके से बरामद गोलियों के खोखे- राहगीर - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
हर्रेया।मनोरमा नगर वार्ड के महूघाट गांव में गौहनिया जाने वाले सड़क चौराहे पर शनिवार शाम बदमाशों ने एक युवक पर फायरिंग कर दहशत फैला दी। युवक बाल-बाल बच गया। वारदात के बाद हमलावर बाइक से बेलाड़े शुक्ल की तरफ फरार हो गए। गौहनिया निवासी विकास चौहान का महूघाट में फिजियोथेरेपी सेंटर व मेडिकल स्टोर है। शनिवार शाम करीब पौने सात बजे विकास का छोटा भाई विशाल चौहान मेडिकल स्टोर के बाहर एक अंडे की दुकान पर मौजूद था। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे निशाना बनाकर फायर झोंक दिया। विशाल भागकर अपने भाई की दुकान की ओर दौड़ा, लेकिन बदमाशों ने बाइक से पीछा करते हुए उस पर लगातार कई राउंड फायरिंग की। हालांकि युवक को गोली नहीं लगी।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह ने फायरिंग की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला जमीनी रंजिश से जुड़ा है केस दर्ज किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें