फोरलेन पर छावनी थाना क्षेत्र के सिरौली गांव स्थित फ्लाईओवर के पास अज्ञात बाइक सवार युवकों ने कार सवारों पर फायरिंग कर दी। घटना में कार में आगे बैठे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि पीछे बैठे पूर्व प्रधान बाल-बाल बच गए। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को सीएचसी हर्रैया ले गई। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
मंगलवार शाम थाना क्षेत्र के मंझिलगाव निवासी राजेश वर्मा (40) पुत्र कृष्णा वर्मा, प्रदीप वर्मा (26) पुत्र माता प्रसाद वर्मा व गांव के पूर्व प्रधान दिलीप उर्फ दिल्लू दूबे (46) पुत्र रवींद्र दुबे कार से विक्रमजोत की तरफ से वापस घर जा रहे थे।
सिसौली फ्लाईओवर के पास पहुंचते ही बाइक पर सवार दो लोग साइड में पहुंचे। जिनमें से पीछे बैठे हमलावर ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। दो गोली कार में आगे बैठे राजेश के पेट व सीने के बीच और कंधे पर एक गोली लगी। वहीं प्रदीप के हाथ की कोहनी में एक गोली लगी। पीछे बैठे दिलीप बाल-बाल बच गए।