फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा दे किया दुष्कर्म, मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म
विज्ञापन

बभनान (बस्ती)। कस्बे के सीमावर्ती जनपद गोंडा जिले के खोड़ारे थानाक्षेत्र की एक युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है।
युवती ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि बस्ती जनपद के सोनहा थानाक्षेत्र अंतर्गत मधुबनी गांव में उसके चाची की रिश्तेदारी है। उनके पट्टीदार संजय से मोबाइल फोन से उसकी चार महीने से बातचीत हो रही थी। 25 मई को संजय ने फोन कर उसे अल्लीपुर से आगे आने को कहा। जब वह घर से निकल अल्लीपुर के आगे आई तो वह उसे बहला-फुसलाकर बकसरिया गांव के बाग में ले गया। वहां शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने दुष्कर्म सहित कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें