बस्ती। जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाले ने अपनी नाबालिग बेटी के पिता ने अपहरण का आरोप लगाया है। इस मामले में पिता ने दुबौलिया और छावनी पुलिस पर कार्रवाई न करने की बात कही है। पिता ने कहा कि उनकी नाबालिग बेटी 15 फरवरी को अपने ननिहाल छावनी थाना क्षेत्र के एक गांव में गई थी, जहां उसी गांव के ही दो युवकों ने उसका अपहरण कर लिया है।
जब वह इसकी शिकायत लेकर दुबौलिया थाना पहुंचे तो उन्हें घटना स्थल छावनी थाना क्षेत्र में होने की बात कहकर भेजा गया। छावनी थाना पहुंचने पर यह कहकर वापस कर दिया गया कि मामला उनके क्षेत्राधिकार का नहीं है। पीड़ित पिता दोनों थानों के चक्कर लगाता रहा। लेकिन मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि बेटी अब तक घर नहीं लौटी है।
परिवार सदमे में है। पुलिस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इस बाबत थानाध्यक्ष दुबौलिया सुनील गौड़ ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में आया है। घटना छावनी थाना क्षेत्र का है। इसीलिए प्राथमिकी वहीं दर्ज होनी चाहिए।