फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मिल श्रमिकों ने किया जिला पंचायत अध्यक्ष का स्वागत

Sat, 27 May 2023 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
वाल्टरगंज शुगर मिल के कर्मचारियो और किसानो ने जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी का माला पहनाकर किय
विज्ञापन
बस्ती। वाल्टरगंज चीनी मिल के कर्मचारियों और गन्ना किसानों ने एक करोड़ रुपये के आंशिक भुगतान की प्राप्ति पर शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी का मिल गेट पर स्वागत किया। इस दौरान उनका माल्यार्पण किया गया। चौधरी ने कहा कि गन्ना किसानों और मिल श्रमिकों की समस्या से मुख्यमंत्री से अवगत कराया जा चुका है। मुख्यमंत्री के संज्ञान में प्रकरण आने के बाद भुगतान की प्रक्रिया शुरू हुई है। इसके अलावा वाल्टरगंज चीनी मिल को पुन: चलाए जाने का अनुरोध भी किया गया है। इस मौके पर राकेश राजभर, जयपाल राठौर, महेश पांडेय, यतींद्र प्रताप सिंह, विकास सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें