सपा की नव मनोनीत महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गीता भारती
बस्ती। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम की संस्तुति पर सूबे के 19 जिलों में सपा महिला मोर्चा के अध्यक्षों व सचिवों के नाम की घोषणा की गई है। इसमें जिले से गीता भारती को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। नव मनोनीत जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा गीता ने कहा कि वह सपा की नीतियों को आम जन तक पहुंचाकर पार्टी को ताकत देंगी। गीता के मनोनयन पर पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी, सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव, अरविंद सोनकर, मो. सलीम, जावेद पिंडारी, चंद्रभूषण मिश्र, रामकेवल यादव आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है। संवाद