फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बीएलओ को धमकी, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के वार्ड 52 की बीएलओ शशिकला ने धमकी देने के आरोप में ग्राम बटेला निवासी अब्दुल अजीज पर मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मुंडेरवा थाना क्षेत्र के जमोहरा निवासी शशिकला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। एसआईआर के लिए बूथ 25 की बीएलओ बनाई गई हैं। उन्होंने थाने पर तहरीर देकर कहा है कि अब्दुल अजीज पहले उनके ही ग्राम सभा में रहता था। 2021 के पंचायत चुनाव में मतदाता सूची में उसका नाम आने पर उच्चाधिकारियों ने जांच कराई थी। जांच में पाया गया था कि 25 साल से वह ग्राम बटेला में रह रहा है। इस वजह से मतदाता सूची से उसका नाम काट दिया गया था।
एसआईआर फार्म आने पर उसके घर पर न रहने की वजह से एसआईआर फार्म शिफ्ट कर दिया गया। आरोप लगाया है कि इस बात से नाराज होकर अब्दुल अजीज ने उसके मोबाइल फोन नंबर पर वाइस रिकॉर्डिंग भेजकर धमकी और जाति सूचक गाली दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें