फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्याज सहित गन्ना मूल्य का भुगतान करें मिल मालिक : भाकियू

Tue, 17 Feb 2026 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक ) नरेश सिंह टिकैत गुट की ओर से सोमवार को इटवा तहसील परिसर में किसान महापंचायत का आयोजन किया। इसमें गन्ना किसानों को बकाया मूल्य ब्याज सहित भुगतान करने की मांग की। मांगों के समर्थन में नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा है कि वर्ष 2014 में गन्ना किसानों के बकाया मूल्य के ब्याज सहित भुगतान करने के उच्च न्यायालय के किए गए आदेश को अतिशीघ्र लागू की जाए। किसानों के बकाया कृषि ऋण को माफ किया जाए। स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को तत्काल लागू किया जाए। सभी फसलों पर एमएसपी निर्धारित करके शीघ्र कानून बनाई जाए। छूटे हुए किसानों को भी किसान सम्मान निधि दिलाई जाए। जन्म प्रमाण पत्र के नाम पर किसानों का हो रहे शोषण पर विराम लगाया जाए। आंदोलन के दौरान किसान नेताओं पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं। कहा कि किसानों शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष अब्दुल रहीम खान, कंचन देवी, ईश्वरदीन, अब्दुल रज्जाक, पप्पू सोनी, जगमाती देवी, रामलखन, पुजारी विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें