फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: महानगर लौटने लगे प्रवासी... अभी ट्रेनों व बसों में मारामारी की स्थिति नहीं

Thu, 28 Mar 2024 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। होली मनाने घर आए प्रवासी अब लौटने लगे हैं। महानगर जाने वाली ट्रेनें और बसों से बड़ी संख्या में यात्री जीविका के लौटने लगे हैं। बृहस्पतिवार को हमने रेलवे स्टेशन व रोडवेज की पड़ताल किया तो भीड़ मिली लेकिन अभी स्थिति संतुलित बनी हुई है। रेलवे के अनुसार, अतिरिक्त ट्रेनें भीड़ का संतुलन बनाए रखने में मददगार साबित हो रही हैं।
विज्ञापन

होली पर घर आए तमाम प्रवासी फसलों की कटाई मढ़ाई के बाद ही वापस लौटते हैं। यही कारण है कि अभी भीड़ बेतरतीब नहीं हो रही है। शाम करीब 5.15 बजे पहुंची नई दिल्ली क्लोन स्पेशल ट्रेन में भीड़ मिली। इस ट्रेन में बस्ती से महज 50 यात्री ही चढ़े। शाम करीब 7.15 बजे पहुंची सत्याग्रह एक्सप्रेस में खासी भीड़ नहीं दिखी। यात्री आसानी से ट्रेन में चढ़ते उतरते मिले। यह वह ट्रेनों हैं जिनमें त्योहार पर चढ़ पाना नामुमकिन होता है। कमोबेस, यही हाल रोडवेज बसों का भी मिला। महराजगंज, सोनौली, देवरिया से पहुंचीं दिल्ली की बसाें में अच्छे खासे यात्री मिले।
रोडवेज निगम के अनुसार, अभी महानगर जाने वाली बसों में भीड़ नहीं हो रही है। भीड़ से बचाव व यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसें चलाई जा रही हैं। यही कारण है कि मारामारी जैसी स्थिति नहीं दिख रही है। एआरएम आयुष भटनागर ने बताया कि ज्यादातर श्रमिक वर्ग के प्रवासी फसल की कटाई मड़ाई के बाद ही महानगर लौटते हैं। इसलिए अभी भीड़ जैसी स्थिति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें