गौर। टिनिच-गौर रेलवे स्टेशन के बीच गेट संख्या 210 के पूरब खजुआ समय माता के स्थान के पास सोमवार की दोपहर में डाउन रेलवे लाइन किनारे एक अधेड़ का शव पाया गया। पुलिस के मुताबिक जेब से मिले आधार कार्ड पर संजय कुमार सिंह (54) पुत्र रामनरेश सिंह ग्राम बरका जिला गोपालगंज थाना मीरगंज बिहार दर्ज है। थानाध्यक्ष पैकोलिया कृष्ण कुमार साहू ने बताया कि अधेड़ की मौत किसी ट्रेन से गिरकर प्रतीत लग रहा है। आधार कार्ड से उसकी पहचान हो गई है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिवार के लोगों के आने पर ही स्पष्ट जानकारी मिल पाएगी। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। संवाद