फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: फंदे से लटका मिला अधेड़ का शव

विज्ञापन
मृतक आत्मदेव तिवारी की फाइल फोटो।
विज्ञापन
कलवारी। थाना क्षेत्र के सैफाबाद गांव में एक अधेड़ ने रविवार की रात गमछे के फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार रविवार की रात घर के पूरब बने टीनशेड के पाइप में आत्मदेव तिवारी (53) गमछे का फंदा बनाकर लटक गए। परिजनों को सुबह जानकारी हुई तो उनके जिंदा होने की उम्मीद में फंदे उतारकर उन्हें सीएचसी बहादुरपुर पहुंचाया गया। वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पर पहुंचे प्रभारी थानाध्यक्ष पंकज पांडेय, चौकी इंचार्ज माझा खुर्द राजकुमार गुप्ता ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी कमलावती देवी ने बताया कि उनके पति का जमीनी विवाद चल रहा था। जिसकी वजह से वह काफी परेशान रहते थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें