दुबौलिया। सबई घीसा गांव में एक बंदर ने सुबह 55 वर्षीय शख्स को काटकर कर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने बंदर को भागा। यह बंदर पहले भी कई लोगों को घायल कर चुका है। गांव में बंदर के आतंक से लोग परेशान हैं।
सबई घीसा गांव में सुबह कासिम अली घर पर बैठे ही थे। इतने में बंदर ने हमला कर दिया। जब तक घर के लोग कुछ समझ पाते बंदर ने कई जगह काट कर घायल कर दिया। इसके पहले भी देवांश शर्मा व दिपेश को काटकर घायल कर चुका है। ग्रामीणों का कहना हैं कि बंदर के आतंक से घर से निकला मुश्किल हो गया है। वन विभाग से शिकायत करने के बाद भी उसे नहीं पकड़ा गया। संवाद