फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: डीसीएम की टक्कर से अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबौलिया। थाना क्षेत्र के राम जानकी मार्ग पर कुदरही गांव के पास सड़क पार करते समय डीसीएम की चपेट में आने से अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। कुदरही गांव के गंगा सिंह 55 मंगलवार को दिन में एक बजे रामजानकी मार्ग पर सड़क पार कर रहे थे। इसी बीच दुबौलिया से छावनी की तरफ जा रही डीसीएम ने उन्हें जोरदार टककर मार दी। इससे उनके मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। हालांकि परिजन इलाज के लिए सीएचसी हर्रैया ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची दुबौलिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी ने बताया की शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें