पैकोलिया। थाना क्षेत्र के महेवा सरहदी के प्रधान प्रतिनिधि को इंटरलाॅकिंग मामले में विवाद को लेकर मारपीट कर घायल कर दिया गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
महेवा सरहदी के प्रधान प्रतिनिधि संतोष कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि वह ग्राम पंचायत के राजस्व गांव देवरिया में पहले से खड़ंजा लगे रास्ते पर इंटरलॉकिंग का काम कुछ दिन पहले शुरू कराया गया तो बगल में शुभावती पत्नी राजेन्द्र प्रसाद वर्मा का खेत होने से लोगों ने आपत्ति की। इस पर काम बंद कर दिया गया। थाना समाधान दिवस में प्रधान प्रतिनिधि ने प्रार्थनापत्र दिया तो राजस्व टीम ने शनिवार को पुनः रास्ता नाप कर चिह्नित कर दिया। रविवार को इंटरलाॅकिंग करवाया जाने लगा तो उनके परिवार वालों ने उखाड़कर फेंक दिया और मेरे विरोध करने से वह लोग नाराज हो गए।
वह एक निमंत्रण से खाना खाकर करीब 10 बजे रात लौट रहा था तभी रास्ते में उनके घर के अंकित वर्मा, राहुल वर्मा, शुभम वर्मा और शिवम वर्मा हाथ में लाठी डंडे से उसे मारपीट कर घायल कर दिया। प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू ने बताया कि उक्त लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद