फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बच्चों को दिया जल संरक्षण का संदेश

विज्ञापन
भूगर्भ सप्ताह के तहत बच्चों को जल संरक्षण पर दिया गया प्रमाण पत्र स्रोत क्लब
विज्ञापन
बस्ती। इनरव्हील क्लब बस्ती मिडटाउन की ओर से राजा बाजार स्कूल में भू-गर्भ सप्ताह के तहत शनिवार को सेव द वॉटर विषय पर ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें पानी की बचत के महत्व से अवगत कराना था।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने अपनी कल्पनाशीलता और रचनात्मकता का परिचय देते हुए जल संरक्षण पर आकर्षक चित्र बनाए। इस अवसर पर बच्चों को दैनिक जीवन में पानी की बचत करने के सरल एवं प्रभावी उपायों की जानकारी भी दी गई।
क्लब की अध्यक्ष प्रतिमा जायसवाल ने सभी प्रतिभागी बच्चों को मोमेंटो, सर्टिफिकेट, कलर एवं पेन प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूकता विकसित करने के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को निखारने का कार्य करते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बच्चों को भविष्य में भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। क्लब की सदस्य दीपा खंडेलवाल, कृष्णा गोयल व अवंतिका जायसवाल का विशेष योगदान रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें