फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पौधरोपण कर दिया पर्यावरण को बचाने का संदेश

Sun, 24 Aug 2025 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए पौधरोपण बेहद जरूरी है। बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई से पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। लोग अपने स्वार्थ के लिए पेड़ों को काट रहे हैं। पेड़ पौधों की कमी से निरंतर पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। ये बातें शनिवार को डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ लोक निर्माण विभाग के जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव के नेतृत्व में एनएच परिसर में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने पूर्व मंडल अध्यक्ष स्वर्गीय प्रमोद कुमार आचार्य के पुण्यतिथि पर पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण कर उनके संकल्प को याद किया और कहा कि पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए पौध रोपण जरूरी है। उन्होंने कहा कि हम सभी का फर्ज बनता है कि पृथ्वी की खूबसूरत और हरा-भरा बनाए रखने के लिए कम से कम एक पौधा जरूर लगाए। पेड़ पौधे के बिना जीवन की परिकल्पना भी नहीं की जा सकती है। इसलिए जीवन के लिए हम सबको कुछ संकल्प लेना चाहिए। इस मौके पर अवर अभियंता मनोज कुमार, मनीष चतुर्वेदी, एसपीएन सिंह, धर्मेंद्र कुमार यादव, प्रतीक तिवारी, जैनुद्दीन ताहिर, विजेंद्र यादव, सुशील सिंह, हरीश कुमार त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें