फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बहू-बेटी सम्मेलन में मिशन शक्ति का दिया संदेश

Mon, 27 Oct 2025 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। महिला थाना प्रभारी निरीक्षक डॉ. शालिनी सिंह के नेतृत्व में रविवार को थाना कोतवाली क्षेत्र के परसोहिया में बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गांव की आशा बहुएं, समूह सखियां, महिला चौकीदार समेत लगभग 165 महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत गांव की महिलाओं से संवाद के साथ हुई। टीम ने घर-घर जाकर महिलाओं की समस्याएं सुनीं, उन्हें सरकारी योजनाओं और उनके अधिकारों की जानकारी दी। बाद में सभी को एकत्र कर सम्मेलन आयोजित किया गया। यहां महिलाओं और बालिकाओं को मिशन शक्ति 5.0 के तहत संचालित सरकारी योजनाओं और महिला सुरक्षा के उपायों के बारे में बताया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें