नगर बाजार। नगर बाजार में एक निजी विद्यालय पर नगर बाजार व्यापार मंडल के अध्यक्ष रामजी कसौधन की अध्यक्षता में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि व्यापार मंडल के चेयरमैन आनंद राजपाल ने एक दूसरे के सुख-दुख में खड़ा रहने की भावना ही कार्यक्रम की सार्थकता है।
विज्ञापन
विशिष्ट अतिथि सूर्य कुमार शुक्ल थे। कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों ने फूलों की होली खेली। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष रामजी कसौधन ने कहा कि हम सभी सदा ही एक दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़े रहें। किसी प्रकार का समस्या आने पर मिलजुल कर समाधान का प्रयास करे।