फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषित जल के कारण फैल रहा मस्तिष्क ज्वर

Mon, 29 Aug 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
विकास भवन जेई एवं एईएस मस्तिष्क ज्वर तथा दीमागी बुखार से लोगों को बचाने, के लिए सीडीओ ने पेयजल जागरूकता रथ रवाना किया।
विज्ञापन
जेई एंव एईएस से लोगों को बचाने व जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को विकास भवन सभागार में  कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के बाद प्रभारी सीडीओ आरपी सिंह, डीडीओ दुर्गादत्त शुक्ल ने हरी झंडी दिखाकर पेयजल जागरूकता रथ रवाना किया। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल योजना के तहत आयोजित कार्यशाला में प्रभारी सीडीओ आरपी सिंह ने कहा कि प्रदूषित जल के कारण तमाम संक्रामक बीमारियां फैलती है। इनमें एईएस भी शामिल है। इसे एक्यूट इंसेफेलाइटिस कहते है, सावधानी बरत कर इस बीमारी से बचा जा सकता है। डीडीओ दुर्गादत्त शुक्ल ने कहा कि जागरूकता के अभाव में कई संक्रामक  बीमारियां फैलती है। पेयजल को लेकर जागरूकता बहुत जरूरी है। आईएम अंसारी ने जल जनित एवं मच्छर से काटने वाले रोगों से बचाव एवं उपचार, सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधा आदि के बारे में विस्तार से बताया। जल निगम के अधिशाषी अभियंता के अलावा कार्यशाला में सुनील धर दूबे, मानवेंद्र  त्रिपाठी आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। ग्राम एवं उद्योग विकास समिति के प्रबंधक राम सिंह ने बताया कि पेयजल जागरूकता रथ लोक भाषा में व्यापक प्रचार प्रसार कर लोगों को जागरूक करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें