फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बिजली की समस्या के समाधान के लिए एसडीएम को ज्ञापन

Tue, 17 Jun 2025 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
रुधौली। तहसील क्षेत्र के पिपरपाती खुर्द निवासी मनोज चौधरी के नेतृत्व में सोमवार को गिरजा शंकर गौड़, सामेंद्र सिंह, माजिद अली, सिद्दीक, गोविंद चौधरी, संजय आदि ने विद्युत समस्याओं के निस्तारण के लिए एसडीएम सत्येंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


कहा कि ट्रांसफार्मर की खराबी, लो वोल्टेज, लटकते तारों और बार-बार बिजली कटौती से लोग बेहद परेशान हैं। बरसात के दिनों में भी जर्जर तारों से दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इससे लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में ग्राम छतरिया, ताहिरजोत उर्फ कांगुसरा, पिपरपाती खुर्द, खंभा में जर्जर तारों को बदलने तथा उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें