भानपुर। नकथर गांव में टूटे खड़ंजे को शीघ्र ठीक कराने के लिए भाकियू लोक शक्ति के सदस्यों ने सोमवार को रामनगर ब्लाॅक परिसर में पंचायत की। ब्लाॅक अध्यक्ष मौलाना हासिम अली ने आवास के लिए चयनित पात्रों की सूची उपलब्ध कराने और गांवों में तैनात सचिवों का नाम और मोबाइल नंबर दीवार पर अंकित कराने की अपील की। बीडीओ राजेश सिंह को तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। उदयराज वरुण, उमेश तिवारी, शौकत अली, जगदीश, वंशराज, राजेंद्र आदि मौजूद रहे। संवाद