फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांद्रा एक्सप्रेस के ठहराव के लिए भेजा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बांद्रा एक्सप्रेस के ठहराव के लिए भेजा ज्ञापन
विज्ञापन

गौर। रेलवे स्टेशन पर बांद्रा एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव निरस्त किए जाने के लिए सोमवार को भाजयुमो ने स्टेशन अधीक्षक एएच खान के माध्यम से महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे को ज्ञापन भेजा।
भाजयुमो ने शीघ्र बांद्रा एक्सप्रेस को पूर्व की भांति ठहराव की मांग की है, जिससे यात्रियों को आने-जाने में सहूलियत मिल सके। ज्ञापन में भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष वरुण पांडेय ने कहा कि बांद्रा एक्सप्रेस सात मार्च 2016 से नियमित रूप से गौर रेलवे स्टेशन पर रुक रही थी। 31 जनवरी से रेल मंत्रालय के कंट्रोल मैसेज के अनुसार, बांद्रा एक्सप्रेस का ठहराव निरस्त कर दिया गया है। क्षेत्र के आने-जाने वाले यात्रियों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी ट्रेन से लोग गोंडा, लखनऊ, कानपुर, आगरा, बड़ौदा होते हुए मुंबई तक की यात्रा करते थे। इसके साथ ही बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर तक की यात्रा आसानी से हो जाती थी। स्टेशन को पांच वर्ष पहले आदर्श स्टेशन का दर्जा मिला। बावजूद उसके, एक्सप्रेस ट्रेन निरस्त करके स्टेशन की उपेक्षा की गई है। इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। इस मौके पर राजेश मिश्र, मनोज कुमार, मोहन यादव, सोनू चौबे, शिव कुमार वर्मा, अजय मौर्य, अभिषेक, सचिन गुप्ता, बबलू शुक्ल, विनय कसौधन, जयप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें