फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बोर्ड को वार्ड की समस्याएं बताते रहें सदस्य

Tue, 13 Jun 2023 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। नगर पंचायत कप्तानगंज कार्यालय में बोर्ड की पहली बैठक सोमवार को हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सफाई, पानी निकासी, पेयजल, बिजली की समस्या पर प्राथमिकता से काम किया जाएगा। विधायक कविंद्र चौधरी कहा कि सभी सदस्य अपने वार्ड की समस्याओं के बारे में बोर्ड को समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि उन समस्याओं को निस्तारित किया जा सके।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चौधरी ने कहा कि मतदाताओं ने एक भरोसे के साथ सभी को चुना है। उनकी सुविधाओं के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। बिना भेदभाव के वार्डों में विकास कार्यों को पूरा कराया जाएगा। अधिशासी अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने कहा कि जीरो टॉलरेंस के आधार सभी कार्य कराए जाएंगे। विकास कार्यों में किसी प्रकार की अनियमितता मिलने पर सख्त कदम उठाए जाएंगे। विकास कार्यों की निगरानी के लिए समितियों का गठन किया जाएगा। सभासदों ने वार्डों की से जुड़ीं तमाम समस्याओं को बैठक में उठाया। अधिशासी अधिकारी ने सभी कार्यों को सूचीबद्ध करते हुए निस्तारण का आश्वासन दिया। मौके पर फूलकला, राजीव कुमार, रत्नावली, राजेश, रामरक्षा यादव, आशा, राम जीत चौधरी, सूर्यमणि चौधरी, राम पूजन, लक्ष्मी त्रिपाठी आदि मौजूद रहीं।
-
एजेंडा न बताने का सभासदों ने किया विरोध
बस्ती। नगर पंचायत रुधौली के कार्यालय में सोमवार को बोर्ड बैठक की पहली बैठक हुई। बैठक के एजेंडे की जानकारी न होने की सदस्यों ने शिकायत की। सभासद प्रतीक सिंह ने कहा कि आमंत्रण पत्र में एजेंडा नहीं बताया गया है, ऐसे में सदस्य बिना पूर्व तैयारी के आए हैं। सभासद शशांक कुमार,पंकज सिंह, अनिल मौर्या ने भी आपत्ति दर्ज कराई। विधायक राजेंद्र प्रसाद चौधरी ने विधायक निधि से सभी वार्डों में विकास कार्यों के लिए एक-एक लाख रुपए देने की घोषणा की। अध्यक्ष धीरसेन निषाद ने कहा कि सभी वार्डों को विकसित करने की दिशा में सदस्यों के साथ मिलकर काम किया जाएगा। मौके पर सदस्य गुलाबा देवी, सुशीला देवी, गुंजन आर्य, विनोद कुमार, अनिल मौर्या, नंदिता मिश्रा, रीता यादव, पंकज सिंह, प्रतीक सिंह, सुजीत सोनी, प्रभावती, आदित्य मोदनवाल, शशांक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें