बस्ती। भारत स्वाभिमान एवं पतंजलि योग समिति की ओर से 21 जून को मनाए जाने वाले विश्व योग दिवस को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। दोनों संगठनों के जिला प्रभारी ओम प्रकाश आर्य और सुभाष चंद्र आर्य, योग प्रशिक्षक गरुण ध्वज पांडेय ने रुधौली व भानपुर के न्याय पंचायतों का दौरा किया। इस दौरान योग प्रशिक्षकों को विश्व योग दिवस पर पहले से चिह्नित स्थानों पर योगाभ्यास के निर्देश दिए गए।
योग शिक्षकों में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार मुख्यालय से भेजे गए टी शर्ट, अंग वस्त्र, झंडा, बैज व टोपी वितरित किया गया। रुधौली में अनिल कुमार श्रीवास्तव एवं भानपुर में सुभाष सोनी को योग शिविरों के आयोजन का दायित्व सौंपा गया। अरुण कुमार श्रीवास्तव, घनश्याम सिंह, गणेश गुप्ता व भगवंत को सहायक नियुक्त किया गया। जबकि जनपद स्तर पर पतंजलि योग समिति के महामंत्रीडा. वीरेंद्र त्रिपाठी एवं सचिव डा. नवीन सिंह को आयोजन का जिम्मा सौंपा गया है। संरक्षक डा. प्रवेश कुमार ने बताया कि इस बार विश्व योग दिवस की थीम एक विश्व, एक स्वास्थ्य तहत शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। राजेश श्रीवास्तव कैलाशी ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर योग शिविरों में पतंजलि योग समिति के योग शिक्षकों की सेवा सहायता लगाई गई है। कामना पांडेय ने बताया कि जीजीआईसी में केवल महिलाओं के लिए योग शिविर आयोजित की जाएगी। अवधेश पांडेय, अनुराग शुक्ल, राम मोहन पाल आदि लोग योग दिवस को सफल बनाने में जुटे हैं।