दुबौलिया। चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग पर सरयू नदी पर बनने वाले पुल निर्माण को लेकर मंगलवार को नायब तहसीलदार हर्रैया शौकत अली, सहायक अभियंता एनएचआई अरविंद कुमार पोरवाल के नेतृत्व में किसानों के साथ बैठक हुई। जिसमें पुल निर्माण के लिए नदी के तट तक किसानों के खेतों से होकर आने जानी वाली भारी मशीनों के लिए कच्चे मार्ग का निर्माण होना है। प्रभावित होने वाले कास्तारों के गाटों के मुआवजे को खतौनी के अनुसार भुगतान किया जाएगा। संवाद