फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सीबीएसई हाईस्कूल अंक सुधार हिंदी पेपर में आठ ने छोड़ी परीक्षा

Wed, 20 May 2026 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
रामबाग स्कूल में परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी स्रोत विभाग - फोटो : हाथ में काली पट्टी बांधकर बच्चों के स्वास्थ्य की जांच करते चिकित्सक।
विज्ञापन
बस्ती। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा-2026 के अंतर्गत मंगलवार को जनपद बस्ती के पांच केंद्रों पर हिंदी विषय के अंक सुधार परीक्षा में आठ परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सिटी कोऑर्डिनेटर गोविंद सिंह ने कहा कि परीक्षा शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और अनुशासनात्मक वातावरण में हुई।
विज्ञापन

सीबीएसई सिटी कोऑर्डिनेटर गोविंद सिंह ने बताया कि मंगलवार को आयोजित परीक्षा में कुल 129 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 121 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे व आठ परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। बताया कि सभी केंद्रों पर सीबीएसई के दिशा-निर्देशों के अनुसार परीक्षा संपन्न कराई गई। परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षकों एवं केंद्र व्यवस्थापकों की ओर से सतर्कता बरती गई, जिससे परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं सुचारु रही। कहीं से भी किसी प्रकार की अव्यवस्था या अनुचित साधन के प्रयोग की सूचना नहीं मिली।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें