फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शांति से मनाएं त्योहार, कायम करें एकता की मिसाल

विज्ञापन
दुबौलिया थाने पर पीस कमेटी की बैठक करते थानाध्यक्ष ओम प्रकाश गौतम। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। होली और शब-ए-बरात के त्योहार को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। रविवार को जिले के कई थानों पर शांति एवं सुरक्षा कमेटी की बैठक आयोजित कर लोगों से त्योहार को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई। बैठक में लोगों से अनुरोध किया गया कि त्योहारों को शांति और सौहार्द के साथ मनाकर एकता की मिसाल कायम करें।
नगर बाजार प्रतिनिधि के अनुसार नगर थाने पर नायब तहसीलदार वीर बहादुर सिंह की अध्यक्षता में शांति-सुरक्षा कमेटी की बैठक हुई। उपस्थित लोगों से नायब तहसीलदार ने कहा कि त्योहार को सकुशल संपन्न कराने में सभी की जिम्मेदारी है। माहौल खराब करने वाले लोगों को पुलिस चिह्नित कर रही है। थाना प्रभारी नगर जनार्दन प्रसाद ने कहा कि दोनों समुदाय के लोग एक दूसरे के साथ मिलजुल कर त्योहार मनाएं। उप निरीक्षक श्रवण कुमार यादव, शशि शेखर सिंह, अनस अख्तर, संजीव यादव, सुशील पांडेय, पवन वर्मा, अशंक बल्लभ चतुर्वेदी, शहादत अली,समेत तमाम लोग मौजूद रहे। रुधौली थाना सभागार में उप जिलाधिकारी आनंद श्रीनेत तथा प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार की मौजूदगी में तहसील क्षेत्र की सार्वजनिक समस्याओं के संबंध में चर्चा की गई। कहा कि त्योहारों के दौरान तेज आवाज में डीजे या लाउडस्पीकर नहीं बजाएं। दो पहिया वाहन पर सीमित गति में दो से अधिक सवारियां नहीं चलनी चाहिए। डीजे पर अश्लील गाने नहीं बजाए जाएं तथा शराब इत्यादि का सेवन करने के बाद वाहन नहीं चलाया जाना चाहिए। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने कहा कि शासन के निर्देशों का उल्लंघन करते हुए पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में मौजूद सांसद प्रतिनिधि राकेश शर्मा, शिक्षक मोहम्मद शकील, निवर्तमान चेयरमैन धीरसेन निषाद आदि ने भी अपनी बात रखी। ग्राम प्रधान महेंद्र सिंह, राजेश चौधरी, मोहम्मद शमीम, रविंद्र चौधरी, अमित यादव, शैलेश पांडेय, अरविंद गुप्ता, उमाशंकर सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

दुबौलिया प्रतिनिधि के मुताबिक थाने पर प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश गौतम ने ग्राम प्रधानों व क्षेत्र के संभ्रांत लोगोंं बैठक की। कहा कि हुड़दंगियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी लोग होली का त्योहार आपसी सौहार्द के साथ मनाएं। दिनेश पांडेय, नबी हुसैन, राधेश्याम वर्मा, राकेश कुमार, अमन सिंह, विजय शंकर सिंह, पिंटू सिंह, यशंवत, रमाशंकर साहू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें