बस्ती। एक जुलाई से शुरू हो रहे विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान व दस्तक कार्यक्रम की सफलता को लेकर नगर पालिका की अध्यक्ष नेहा वर्मा ने विभागीय बैठक की। उन्होंने साफ-सफाई की व्यवस्था और मच्छरजनित बीमारियों से बचाव पर चर्चा की। वार्डों की सफाई व्यवस्था, नालियों की नियमित सफाई, जलभराव वाले स्थानों पर विशेष ध्यान, फॉगिंग एवं एंटी लार्वा छिड़काव सहित अन्य आवश्यक कार्यों की रूपरेखा तैयार की गई। अभियान के दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने और मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी देने पर भी जोर दिया गया। नपाध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा, सभासद मृदुल शुक्ला, मलेरिया इंस्पेक्टर विशाल मौर्य, प्रमोद कुमार, अवधेश, मो. अमन, विक्रम चौहान, विवेक श्रीवास्तव मौजूद रहे। संवाद