बहादुरपुर। ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि बहादुरपुर केके दूबे के बेटे शैलेंद्र दुबे पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। प्रकरण एक सप्ताह पूर्व का बताया जा रहा है। कलवारी थाने में शैलेंद्र की तहरीर पर चार नामजद व 5 से 10 अज्ञात पर जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज हुई है।
पुलिस को दी तहरीर में भाजपा नेता शैलेंद्र दुबे निवासी पिपरौला, थाना नगर ने आरोप लगाया है कि 22 जून को वह अपने सहयोगियों के साथ ब्लॉक मुख्यालय बहादुरपुर गए थे। वहां से वापस आते समय दिन में लगभग 12:30 बजे चौबे बाबा स्थान वनरहा, थाना कलवारी के पास 14- 15 लोग हाथ में हॉकी स्टिक, असलहा लिए जान से मारने की नीयत से केंवचा गांव के पास स्थित एक निजी डिग्री काॅलेज के पहले घेर लिया गया। उन्हें जान से मारने की नीयत से खींचने लगे वह किसी तरह अपनी गाड़ी का शीशा चढ़ाकर जान बचाकर वहां से भाग निकले।
पुलिस ने मंजीत निवासी भोयर तेज प्रताप चौधरी निवासी बेनीपुर, अजय प्रताप चौधरी व विजय प्रताप चौधरी निवासीगण बेनीपुर थाना कलवारी और 5 से 10 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद