फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना किसानों की समस्याओं पर हुई चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास समिति की बैठक में उठा गन्ना पर्ची का मुद्दा
विज्ञापन

किसानों की समस्याओं पर हुई चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
बभनान। सहकारी गन्ना विकास समिति बभनान के बोर्ड की सामान्य निकाय की वार्षिक बैठक बृहस्पतिवार को हुई। बैठक में संचालक मंडल के सदस्यों ने गन्ना किसानों को गन्ने की आपूर्ति में हो रही परेशानी का मुद्दा उठाया। बैठक में पिछले वर्ष सप्लाई पर्ची के लिए मची मारामारी पर बहस हुई। सदन ने उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर समस्याओं के समाधान की बात रखी। बैठक की अध्यक्षता गन्ना समिति की चेयरमैन प्रीति सिंह ने की।
विज्ञापन

चेयरमैन प्रतिनिधि विनोद सिंह ने कहा कि आगामी वर्ष में गन्ना किसानों को गन्ने की आपूर्ति करने में कठिनाई का सामना न करना पड़े, इसके लिए योजना बनाई जा रही है। समस्याओं के समाधान के लिए विभाग के उच्चाधिकारियों से पत्राचार किया गया है। बैठक में समिति का गन्ना बभनान चीनी मिल को देने का प्रस्ताव पारित किया गया। वहीं समिति क्षेत्र के महराजगंज ग्रंट, बरहपुर व माझा मानपुर में तीन नए गन्ना क्रय केंद्र खोलने के प्रस्ताव पर भी सहमति बनी। समिति के नए भवन के निर्माण के प्रस्ताव पर भी बैठक में मुहर लग गई। बोर्ड के सदस्यों ने इस बात पर नाराजगी जताई कि चीनी मिल मनमाने तरीके से किसानों की सहमति लिए बिना खाद, गन्ना बीज व कीट नाशक दवा के नाम पर कटौती करती है। इस वर्ष ऐसी मनमानी नहीं चलने दी जाएगी। बभनान समिति के सचिव मोती राम ने एजेंडा सदन में रखा। इस मौके पर गन्ना परिषद बभनान के चेयरमैन प्रमोद कुमार सिंह, बोर्ड के सदस्य सत्यनारायण पटेल, जगदंबा सिंह, गुरुशरण, राम बृजराज शुक्ला, आजाद सिंह, आनंद पांडेय, श्रवण सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें