फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बीईओ व सीडीपीओ दफ्तर को एक ही बैच की दी गई थीं दवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। सीएचसी गौर से सटे ब्लाॅक परिसर के पीछे झाड़ी में फेंकी गई सरकारी दवा की जांच उलझ गई है। जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा कि एल्बेंडाजोल की गोलियां किसने फेंकी थी और किसके यहां की थीं। फिलहाल, जांच जारी है। मगर, अभी तक जांच अधिकारी जांच के तह तक नहीं पहुंच पाए हैं।
विज्ञापन

बताया गया कि अभी तक जांच में सिर्फ यह ही पता चल पाया है कि सीएचसी गौर से यह गोलियां खंड शिक्षा अधिकारी और सीडीपीओ कार्यालय को उपलब्ध कराई गई थीं, जिसका बैच नंबर और एक्सपायरी तिथि दोनों एक ही है, इसलिए जांच में यह स्थिति नहीं साफ हो पा रही कि दवा किसने फेंकी है। प्रकरण की जांच कर रहे हैं डिप्टी सीएमओ डाॅ. एसबी सिंंह ने बताया कि कीड़े मारने की दवा सीएचसी से एल्बेंडाजोल की कुल एक लाख 35 हजार 400 गोलियां उपलब्ध कराई गई थीं। जिसे बच्चों को दी जानी थी। मगर, दवा वितरण के बजाय उसे रखे-रखे एक्सपायर करवा दिए और बचने के लिए उसे फेंक दिए।
बताया कि जिसका बैच नंबर टीजेडटी 2461 व एक्सपायरी तिथि अगस्त 2027 है। यहां से खंड शिक्षा अधिकारी व बाल विकास परियोजना अधिकारी को 27-27 हजार गोलियां दी गई थीं। बैच नंबर व एक्सपायरी तिथि एक ही होने की वजह से स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है। डिप्टी सीएमओ ने कहा कि जल्द ही जांच कर रिपोर्ट सीएमओ को उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें