रुधौली सीएचसी परिसर में कूड़े मिली सरकारी दवाएं।
बस्ती। तहसील समाधान दिवस में सुनवाई के बाद सीडीओ सार्थक अग्रवाल कस्बे में स्थित सीएचसी का निरीक्षण करने पहुंच गए। उन्होंने चिकित्सा प्रभारी डॉ. आनंद मिश्रा से अस्पताल में तैनात डॉक्टरों के बारे में जानकारी ली। टीबी मरीजों की जांच का ट्रांसपोर्टेशन न होने और अस्पताल के मुख्य गेट के बगल में टूटी चहारदीवारी पर कड़ी नाराजगी जताई।
सीडीओ ने शनिवार को सीएचसी रुधौली में डॉक्टरों की ओपीडी, दवाओं के रखरखाव, एक्स-रे, एलटी भवन आदि का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय सीडीओ से मीडिया से बचते नजर आए। मीडिया कर्मियों को उनके निरीक्षण का फोटो, विजुअल आदि बनाने से मना कर दिया गया। सीडीओ स्वयं निरीक्षण के बाद बाहर आकर मीडियाकर्मियों से मुलाकात का आश्वासन दिया। लेकिन, निरीक्षण समाप्त होते ही वह मीडिया कर्मियों के सवालों से बचते हुए अपनी गाड़ी में बैठकर निकल लिए। उनके जाने के बाद जिले के एसीएमओ डॉ. एके चौधरी ने मीडिया कर्मियों से बात की।