फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मेडिकल कॉलेज बस्ती ने बस्ती स्टेडियम को पांच विकेट से दी शिकस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। खैर क्रिकेट इंटर कॉलेज बस्ती क्रिकेट ग्राउंड पर बुधवार को ओपेन ग्रुप के खेले गए मुकाबले में मेडिकल कॉलेज की टीम ने बस्ती स्टेडियम को पांच विकेट से शिकस्त दी। विजेता टीम खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

निर्धारित 25 ओवर के मुकाबले में बस्ती स्टेडियम के कप्तान रुद्रा त्रिपाठी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बस्ती स्टेडियम ने निर्धारित 25 ओवर में सात विकेट खोकर 209 रन का बड़ा स्कोर बनाया। टीम की ओर से विकास चौधरी ने 56 रन, आदित्य शर्मा ने 54 और डीपी चौहान ने 28, रुद्र त्रिपाठी ने 22 रन बनाए। मेडिकल कॉलेज बस्ती की तरफ से अमन राजभर ने तीन और आयुष शुक्ला ने दो विकेट लिए। 209 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेडिकल कॉलेज बस्ती ने 21.1 ओवर में मुकाबला को पांच विकेट से जीत लिया।
टीम की ओर से अमन जायसवाल ने 75 रन, विनय चौधरी ने 53 और अंजनी मिश्रा ने 29 रन बनाए। बस्ती स्टेडियम की तरफ से रुद्रा त्रिपाठी ने तीन, एहसान अहमद ने दो विकेट लिए। शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करने वाले अमन जायसवाल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। कोच आलोक वर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें