बस्ती। जनपद में राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान 30 सितंबर तक चलाया जा रहा है। अपर जिला जज व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनिल कुमार ने बताया कि अभियान का उद्देश्य मध्यस्थता के माध्यम से न्यायालयों में लंबित प्रकरणों का अधिकाधिक संख्या में निस्तारण कराना है। जो पक्षकार अपने प्रकरण को सुलह-समझौते के माध्यम से निस्तारित कराना चाहते हैं, वे सक्षम न्यायालय में प्रार्थना पत्र दे सकते हैं।
बताया कि मध्यस्थता के लिए वैवाहिक विवाद, दुर्घटना दावे, घरेलू हिंसा, चैक बाउंस, वाणिज्य विवाद, सेवा विवाद, शमनीय आपराधिक मामले, उपभोक्ता विवाद, ऋण वसूली, संपत्ति बंटवारे, बेदखली, भूमि अधिग्रहण एवं अन्य उपयुक्त दीवानी मामले का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर किया जाएगा। संवाद