फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय में सर्वाधिक अंक वाले मेधावी पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्वाधिक अंक वाले मेधावी पुरस्कृत
विज्ञापन

गौर(बस्ती)। आइडियल पब्लिक स्कूल चकचई में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इसमें विद्यालय के होनहार एवं अर्द्धवार्षिक परीक्षा में सर्वाधिक अंक वाले मेधावियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि नीतीश पांडेय ने विद्यालय के छात्र ओम पांडेय, प्रभाकर पांडेय, हरिओम, अभिषेक यादव, पुष्कर पांडेय व छात्रा समृद्धि शुक्ला, रितिका मोदनवाल, दीपा प्रजापति सहित कुल 51 विद्यार्थियों को कक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि ग्रामीण अंचल में जिस तरह से शिक्षा ग्रहण कर नौनिहालों ने विद्यालय का नाम रोशन किया है, यही बच्चे आगे चलकर उच्च शिक्षण संस्थाओं सहित जिला, प्रदेश सहित देश का नाम रोशन करेंगे। प्रबंधक वरुण पांडेय ने आभार जताते हुए कहा कि बच्चे देश के कर्णधार हैं। बच्चों की शिक्षा की नींव तभी मजबूत होगी, जब उनके अभिभावक संस्कार युक्त शिक्षा से सींचने का काम करेंगे। संचालन प्रधानाचार्य दयाशंकर यादव उर्फ लंकेश ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर गौर थाने के एसआई जगन्नाथ यादव, दीनदयाल मिश्र, संतोष शुक्ल, गुड्डू शुक्ल, सुभाष तिवारी, बिंदू यादव, दिलीप पांडेय, अब्दुल कलाम, चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार तिवारी, दुर्गा प्रसाद दुबे, उमाशंकर यादव, बजरंगी, शिव कुमार यादव, बब्बू सिंह, चंद्र प्रकाश यादव, दीपक शुक्ल, राजेश्वरी शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें