बस्ती। शिव हर्ष किसान पीजी काॅलेज के पूर्व छात्र नेता और मेधा पार्टी युवा शाखा के प्रदेश अध्यक्ष रूद्र आदर्श पांडेय को पुलिस ने मंगलवार को हाउस अरेस्ट कर लिया। पुलिस को आशंका थी कि वह राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल की बस्ती यात्रा के दौरान काला झंडा दिखा सकते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर यूजीसी मामले में सवर्णाें के साथ भेदभाव प्रकरण को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन देने और काला झंडा दिखाने की चेतावनी दी थी। राज्यपाल के बस्ती से जाने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। संवाद