बस्ती। लैबुडवा तालाब के चिह्नांकन और पार्क के लिए रौतापार वार्ड नंबर 12 की सभासद मंजू श्रीवास्तव ने राज्यपाल को पत्र भेजा। पत्र में कहा है कि लैबुडवा तालाब का चिह्नांकन कर उसके जीर्णोद्धार, सुंदरीकरण और वहां पार्क बनाया जाए। इससे लोगों को टहलने में आसानी होगी। तालाब के चारों ओर कई मोहल्लों की घनी आबादी निवास करती है लेकिन बच्चों, महिलाओं, बहनों और बुजुर्गों के लिए टहलने, शारीरिक व्यायाम, खेलकूद या स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों के लिए कोई व्यवस्थित स्थल उपलब्ध नहीं है। संवाद