अयोध्या के महापौर गिरीश पति त्रिपाठी का हरैया के तिनौता गांव में लोगों ने किया स्वागत।
बस्ती। नगर निगम अयोध्या के महापौर गिरीश पति त्रिपाठी का तिनौता में स्वागत हुआ। वह एक कार्यक्रम में तिनौता पहुंचे थे। महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि मनुष्य का जीवन मिलना सौभाग्य होता है, लेकिन उससे भी ज्यादा सौभाग्य है जीवन को सार्थक बनाना। जीवन यापन के लिए सभी कुछ न कुछ करते हैं। कालखंड, युग, युगांतर सब कुछ श्रीराम ही हैं। हर्रैया विधायक अजय सिंह ने कहा कि श्रीराम के आदर्शों से सभी को सीखना चाहिए। आयोजक लक्ष्मीकांत ओझा ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल, प्रेम शंकर ओझा, जगदीश प्रसाद शुक्ल, कैलाश प्रकाश मिश्र, राघवेंद्र कुमार, श्रेष्ठ मिश्र, हरिकृष्ण तिवारी, केके दुबे, राम चरन चौधरी, नरेंद्र तिवारी, अंबिका प्रसाद ओझा, माधव दास ओझा, विष्णु कांत ओझा आदि मौजूद रहे।