फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: निशुल्क चिकित्सा शिविर में 260 मरीजों का हुआ इलाज

Sun, 11 Jun 2023 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
अनन्ता हार्ट एण्ड कैंसर हास्पिटल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन ।
विज्ञापन
बस्ती। शहर के बड़ेवन स्थित अनंता हार्ट एंड कैंसर हास्पिटल में शनिवार को निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। इस दौरान 260 मरीजों का सुगर, ईसीजी, हृदय और कैंसर से संबंधित जांच की गई। इसके बाद मरीजों का जरूरी उपचार किया गया।
विज्ञापन

अस्पताल के प्रबंधक डा. अजय कुमार चौधरी और इं. राहुल चौधरी ने बताया कि मरीजों की सेवा में हम सदैव तत्पर रहेंगे। उन्हें योग्य चिकित्सकों के जरिए निशुल्क उपचार की सुविधा प्रदान की जा रही है। अस्पताल में कैंसर मरीजों को ओपीडी और बेड की निशुल्क सुविधा दी जा रही है। शिविर में मरीजों की भीड़ लगी रही। इस मौके पर डा. सत्येंद्र तिवारी, डा. विभोर महेंद्रू, डा. अजय कुमार सिंह, डा. हिमांशु ग्रोवर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें