फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कुसमौर के मयंक बने असिस्टेट आडिट आफिसर

Mon, 15 May 2023 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा का परिणाम शनिवार को घोषित हुआ। जिसमें कुसमौर के मयंक का चयन असिस्टेंट आडिट अफसर एवं शहर के विशाल का चयन पोस्टल असिस्टेंट पद पर हुआ है। इन मेधावियों की सफलता पर परिवार से लेकर गांव में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

भारत सरकार की संस्था एसएससी सीजीएल 2022 का परिणाम देर शाम घोषित हुआ। परिणाम आते ही अमहट के करीब कुसमौर गांव में खुशी मनाई जाने लगी। लोग एक दूसरे को मिठाइयां खिला कर बधाई दी। अवकाश प्राप्त राजस्व निरीक्षक चंद्रेश सिंह के पुत्र मयंक का चयन असिस्टेंट ऑडिट अफसर के रूप में हुआ है। मयंक अपनी सफलता का श्रेय माता पिता एवं गुरुजनों को दिया है। कहा की लगन एवं समर्पण से लक्ष्य आसान हो जाता है। सिविल से बीटेक करने के बाद दिल्ली चले गए, वहीं तैयारी करने लगा।परिणाम सामने है परिवार के अन्य सदस्यों की तरह लोक सेवक बनने में सफलता मिली। इनकी सफलता पर रवि प्रकाश वीरेंद्र सिंह गिरिजेश सिंह इंद्रेश सिंह दिनेश बहादुर सिंह ने बधाई दी है। इसी क्रम में रोडवेज तिराहा निवासी विशाल चंद्रवंशी का चयन पोस्टल असिस्टेंट पद हुआ है। पिता अनूप चंद्रवंशी कई समाचार पत्रों के स्थानीय वितरक हैं। इनके पुत्र विशाल ने व्यवसाय में सहयोग करते हुए इस लक्ष्य को हासिल किया है होनहार बेटे के चयन पर जगदीप श्रीवास्तव, निक्कू मल्ल, राजेश श्रीवास्तव, धर्मेंद्र यादव, वीर बहादुर, बबुंदर यादव, भोला तिवारी, रोशन पाल, भारतेंदु सिंह आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें