फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पीसीएस की परीक्षा में अनुपस्थित रहे 2803 परीक्षार्थी

Mon, 15 May 2023 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
महिला पीजी कालेज से पीसीएस की परीक्षा देकर जाते परीक्षार्थी।
विज्ञापन
बस्ती। जिले में रविवार को 21 केंद्रों पर यूपी पीसीएस की परीक्षा हुई। परीक्षा में 8923 परीक्षार्थियों का पंजीकरण हुआ था, जिसके मुकाबले 6120 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। जबकि 2803 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के लिए पुलिस लगाई गई थी। पूरी परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुई।
विज्ञापन

पहली पाली में सुबह 9:30 बजे परीक्षा शुरू हुई। यहां मोबाइल जमा करने की अलग से काउंटर खोले गए थे। अधिकांश परीक्षार्थी मोबाइल लेकर परीक्षा में आए थे। उन्हें केंद्र के काउंटर पर मोबाइल जमा करा लिया गया। पहली पाली में पंजीकृत 8923 परीक्षार्थियों में से 6170 ने परीक्षा दी, जबकि दूसरी पाली में संख्या घट कर 6120 हो गई। परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्था की निगरानी के लिए प्रशासनिक अमला दिन भर केंद्रों का भ्रमण करता रहा। सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति के अलावा डीआईओएस डॉ. डीएस यादव को परीक्षा कराने की जिम्मेदारी दी गई थी। सीडीओ ने विभिन्न केंदों पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

सीडीओ ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा को सफलता पूर्वक करा लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें